लाइव न्यूज़ :

व्यापक शराब धोखाधड़ी मामले में दक्षिण अफ्रीका ने राजनयिकों को किया निष्कासित

By भाषा | Updated: June 18, 2021 13:32 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 18 जून दक्षिण अफ्रीका ने एक बड़े शराब धोखाधड़ी मामले में मलावी और लेसोथो के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया जिसपर दोनों देशों ने दुख और निराशा जताई है।

इन राजनयिकों को दक्षिण अफ्रीका छोड़कर जाने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका में शराब धोखाधड़ी मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि इन राजनयिकों ने कर मुक्त दरों पर भारी मात्रा में शराब ख़रीदी थी और उसे अपने इस्तेमाल के लिए रखने की जगह किसी अन्य को बेच दिया।

दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग के प्रवक्ता क्लेसन मोनयेला ने बताया कि राजनयिकों को मिलने वाले विशेषाधिकारों के गलत इस्तेमाल संबंधी जांच के बाद इन्हें स्वागत योग्य व्यक्ति की सूची से बाहर कर दिया गया।

दक्षिण अफ्रीकी राजस्व सेवा का मानना है कि राजनयिकों की इस धोखाधड़ी की वजह से 10 करोड़ रैंड (दक्षिण अफ्रीकी मुद्रा) का नुकसान उठाना पड़ा है।

इनमें से कुछ पर आरोप है कि पिछले साल जब कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध था तो ये खुले तौर पर ऊंची क़ीमतों पर शराब उपलब्ध कराने का दावा कर रहे थे।

मोनयेला ने कहा कि सिर्फ इसी देश के राजनयिक नहीं इस तरह के कदमों का सामना कर रहे हैं बल्कि इसमें कई और भी हैं। उन्होंने राजनयिक नियम-कायदे का हवाला देते हुए कहा कि वह इन देशों के नाम जाहिर नहीं कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते