लाइव न्यूज़ :

मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 06:03 IST

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने जानकारी दी है कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ 25-26 जून को भारत दौरे पर रहेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान में G20 बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पोम्पिओ भारतीय नेताओं से विविध विषयों पर चर्चा करेंगेजापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत की यात्रा पर आ सकते है

भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ जस्टर ने जानकारी दी है कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ 25-26 को भारत दौरे पर रहेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री की यह यात्रा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी-20 में मुलाकात से पहले हो रही है। माइक पोम्पियो की भारत यात्रा पर आने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेशी मंत्री सहित उच्च स्तरीय यात्रा भारत-अमेरिका सामरिक संबंधों का ‘‘महत्वपूर्ण आयाम’’ है। 

गौरतलब है कि ऐसी खबरें आई थी कि जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ भारत की यात्रा पर आ सकते है। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिस्सा ले सकते हैं। 

कुछ दिन पहले इस बारे में अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि पोम्पिओ भारतीय नेताओं से विविध विषयों पर चर्चा करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कब होगा । अमेरिकी प्रशासन द्वारा हाल में भारतीय उत्पादों से सामान्य तरजीही व्यवस्था (जीएसपी) को वापस लेने के फैसले के मद्देनजर अमेरिकी विदेश मंत्री की यह संभावित यात्रा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल