लाइव न्यूज़ :

सोफिया दलीप सिंह ब्रिटेन के ‘हिडन हीरोज’ प्रतिमा अभियान की दौड़ में शामिल

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:15 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 जुलाई सिख साम्राज्य के अंतिम शासक महाराजा दलीप सिंह की पुत्री सोफिया दलीप सिंह ब्रिटेन भर में नए स्मारकों में अधिक विविधता लाने के लिए शुरू किए गए ‘हिडन हीरोज’ अभियान की ऐतिहासिक हस्तियों में से एक हैं।

राजकुमारी सोफिया उन हस्तियों में से एक थीं जिन्होंने 1900 के दशक में ब्रिटेन में महिलाओं के मतााधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी। अब, ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद प्रीत कौर गिल ने उन्हें देश की विविधता का बेहतर प्रतिनिधित्व करने के लिए एक नए स्मारक की खातिर उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।

गिल ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने अपने देश में अधिक ध्रुवीकरण देखा है। एक सांसद के रूप में, मैं अपनी आवाज का इस्तेमाल ब्रिटेन में लोगों को एक साथ लाने और उन्हें संगठित बनाने के लिए करना चाहती हूं। ”

उन्होंने कहा, "मैं हिडन हीरोज अभियान का समर्थन कर रही हूं क्योंकि हमारे पास जश्न मनाने के लिए कई उपलब्धियां हैं और कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों की कहानियां गौरव महसूस करने में मदद कर सकती हैं...।’’

‘हिडन हीरोज’ अभियान सार्वजनिक स्मारकों, मूर्तियों और कला में विविधता लाने के लिए शुरू किया गया है। ब्रिटेन में तीन प्रतिशत से भी कम मूर्तियां गैर-शाही महिलाओं की हैं और अन्य श्रेणियों में उनका शायद ही कोई प्रतिनिधित्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला