लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में जल्द ही एक दिन में 10 लाख टीके लगाए जाएंगे: फाउची

By भाषा | Updated: January 6, 2021 09:28 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह जनवरी (एपी) अमेरिका में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने कहा कि धीमी शुरुआत के बावजूद अमेरिका में जल्द ही कोविड-19 के कम से कम 10 लाख टीके प्रतिदिन लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने देश में अगले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर आगाह भी किया।

टीकाकरण की गति धीमी होने से स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता दोनों में निराशा है।

फाउची ने ‘एपी’ से कहा, ‘‘ जब भी आप एक बड़ा कार्यक्रम शुरू करते हैं, तो कुछ समस्याएं आती ही हैं। मुझे लगता है कि इन समस्याओं को अब दूर कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि टीकाकरण 14 दिसम्बर को शुरू हुआ था और अब इसने रफ्तार पकड़नी शुरू कर ली है, अब भी एक दिन में करीब पांच लाख टीके रोज लगाए जा रहे हैं।

फाउची ने कहा कि अब छुट्टियां खत्म होने के बाद , ‘‘ मुझे लगता है एक दिन में 10 लाख या उससे अधिक टीके लगेंगे।’’

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का 100 दिन में 10 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य ‘‘बेहद यथार्थवादी, महत्वपूर्ण और ऐसा लक्ष्य है, जिसे हासिल किया जा सकता है’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा