लाइव न्यूज़ :

कोई है आपके आईफोन में, जो चुपचाप स्टोरेज खा जाता है

By भाषा | Updated: May 26, 2021 16:18 IST

Open in App

पॉल हास्केल-डॉलैंड, एसोसिएट डीन :कंप्यूटिंग एंड सिक्योरिटी:, एडिथ कोवन यूनीवर्सिटी और पैट्रिक जेवजिक, सीनियर लैक्चरर, एडिथ कोवन यूनीवर्सिटी

कैनवरा, 26 मई :द कन्वरसेशन: अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। अपने फोन की स्टोरेज की तत्काल जांच कीजिए, कहीं कोई ‘ऐसा’ तो नहीं जो आपके फोन की स्टोरेज को चुपचाप गटक रहा है। इसके लिए आप अपने फोन की सैटिंग में जाइए, फिर जनरल और फिर आईफोन स्टोरेज।

यहां आपको कई जानी पहचानी श्रेणियां मिलेंगी जो आपके फोन के स्टोरेज का एक बड़ा हिस्सा खा जाती हैं, इनमें एप्स से लेकर फोटो और वीडियो आदि सब होते हे, लेकिन इनके अलावा अक्सर एक बड़ी श्रेणी होती है, जो चिंता पैदा कर सकती है और वह है "अन्य" जो आपके फोन में ‘अदर’ के तौर पर दर्ज दिखाई देती है।

यह श्रैणी अक्सर आपके फोन के स्टोरेज के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर कब्जा किए रहती है। इस संबंध में अधिक विवरण के लिए अपने आई फोन में और नीचे स्क्रॉल करें और "अन्य" श्रेणी (दाईं ओर अंत में) पर टैप करें। यह बहुत कुछ नहीं कहता है - बस इसमें कैश मैमरी, लॉग और सिस्टम द्वारा उपयोग किए जाने वाले अन्य संसाधन शामिल हैं।

लॉग में हमारे फोन द्वारा की गई गतिविधियों के रिकॉर्ड होते हैं। जैसे यह वाईफाई नेटवर्क से जुड़ा है, एक डिवाइस के साथ ब्लूटूथ कनेक्शन स्थापित करता है, वेब पेज पर कुछ व्यस्तता दिखाता है। इनमें ज्यादातर मामले ऐसे होते हैं, जिसकी फाइले सामान्य रिकार्ड के तौर पर हमारे फोन में दर्ज रहती हैं और ज्यादा जगह नहीं घेरती हैं- अक्सर केवल कुछ मेगाबाइट।

हालाँकि, आपके फोन की स्टोरेज को कम करने में कैश की एक बड़ी भूमिका हो सकती है। दरअसल नेट पर कुछ भी डाउनलोड अथवा ब्राउज करते समय हमारा आईफोन फिल्मों और संगीत जैसे मीडिया स्ट्रीम को जितना संभव हो उतना ज्यादा सामग्री डाउनलोड करता है। इसका एक कारण यह है कि बफरिंग करते समय आपको अधिक इंतजार न करना पड़े इसलिए यह व्यवस्था हमारे फोन में ही होती है, लेकिन इसमें बहुत सी अतिरिक्त सामग्री हमारे फोन की मैमरी में चली जाती है।

कैश सामग्री हमारे फोन में मौजूद विभिन्न एप्प, वेब ब्राउजर और सोशल मीडिया साइट्स के जरिए भी अतिरिक्त सामग्री को हमारे फोन में जमा करती रहती है। जरूरत पड़ने पर यह हमारे काम तो आती है, लेकिन इससे फोन की स्टोरेज कम होती जाती है। प्लेस्टोर में देखें तो बहुत से एप्प को जितनी स्टोरेज की जरूरत होती है वह उससे कहीं ज्यादा घेर लेते हैं और इसकी बड़ी वजह यह कैश मैमरी होती है, जो कुछ सामग्री को चुपचाप आपके फोन में सेव कर देती है।

अपने फोन को स्टोरेज की इस चोरी से बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है कि अपने फोन का बैकअप लेने के बाद उसे रीसैट करें और कैश फाइलों से निजात पा लें। हालांकि बदककिस्मती से यह फाइलें आपके द्वारा विभिन्न एप्प का इस्तेमाल करने के साथ साथ दोबारा वापिस आती रहेंगी। हालांकि बहुत ज्यादा मैमरी खाने वाली एप्प को आप दोबारा डाउनलोड करके कुछ मैमरी बचा सकते हैं। इसी तरह बेब ब्राउजर में जाकर ‘क्लियर हिस्ट्री एंड वेबसाइट डाटा’ की मदद से आप अपने फोन की मैमरी कुछ और बचा सकते हैं। अभी ओर मैमरी चाहिए तो पुराने मैसेज और कुछ गैर जरूरी सामग्री को हटा दें। आईफोन स्टोरेज को बनाए रखने का कोई और आसान रास्ता नहीं है क्योंकि एप्स और उनकी कैश सामग्री के लिए सिस्टम में ही मैमरी में काफी जगह दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब