लाइव न्यूज़ :

निहित स्वार्थ वाले कुछ तबके बांग्लादेश की छवि खराब कर रहे हैं: प्रधानमंत्री हसीना

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:54 IST

Open in App

ढाका, 24 अक्टूबर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने रविवार को कहा कि निहित स्वार्थ वाले कुछ तबके बांग्लादेश की छवि को खराब करने तथा सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने के लिए दुष्प्रचार फैला रहे हैं। देश में पिछले दिनों दुर्गा पूजा पंडालों और कुछ मंदिरों तथा हिंदुओं पर हमले के बाद तनाव पैदा हो गया था।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा वाले पोस्ट सामने आने के बाद हिंसा शुरू हो गयी थी और 13 अक्टूबर से हिंदू मंदिरों पर हमले तेज हो गये थे। 17 अक्टूबर की रात को एक भीड़ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के 66 घरों को नुकसान पहुंचाया और कम से कम 20 घरों को जला दिया।

‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ ने प्रधानमंत्री हसीना के हवाले से कहा, ‘‘कोई बांग्लादेश की छवि खराब नहीं कर सकता। कुछ घटनाएं हम अक्सर घटते देखते हैं जिन्हें साजिशन अंजाम दिया जाता है। मंशा के साथ यह किया जा रहा है ताकि बांग्लादेश की छवि खराब हो।’’

दक्षिण बांग्लादेश में पायरा पुल का उद्घाटन करने के दौरान हसीना ने कहा, ‘‘निहित स्वार्थ वाले कुछ तबके सांप्रदायिक विभाजन के मकसद से दुष्प्रचार फैला रहे हैं।’’ हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

उन्होंने लोगों से देश को अस्थिर करने के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हम कितना भी अच्छा काम कर लें, एक वर्ग है जो बांग्लादेश को बदनाम करने की सोच रखता है। वे चाहते क्या हैं? वे इस देश में सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया चलने नहीं देना चाहते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला