लाइव न्यूज़ :

विशेषज्ञों से हरी झंडी मिलने के बाद कुछ प्रांतों ने जॉनसन एंड जॉनसन टीके का इस्तेमाल किया शुरू

By भाषा | Updated: April 24, 2021 23:17 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 24 अप्रैल (एपी) अमेरिका में संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों से हरी झंडी मिलने के बाद कई प्रांतों ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के कोरोना वारयस रोधी टीके का शनिवार को इस्तेमाल शुरू कर दिया।

इंडियाना, न्यूयॉर्क, वजीर्निया, मिसूरी और मिशिगन समेत कई प्रांतों के एक खुराक वाले इस टीके का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

इससे पहले, अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के टीके पर लगाई गई 11 दिनों की रोक को शुक्रवार शाम को हटा दिया था।

वैज्ञानिक सलाहकारों ने पाया कि इस टीके के फायदे खून के थक्के जमने के दुर्लभ खतरे से बहुत ज्यादा हैं। इसके बाद रोक हटाने का फैसला किया गया।

न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने एक बयान में कहा कि राज्य में टीके का इस्तेमाल फिर से शुरू किया जाएगा।

इंडिया स्वास्थ्य विभाग, वर्जीनिया स्वास्थ्य विभाग, मिसूरी अधिकारियों और मिशिगन स्वास्थ्य विभाग समेत कई राज्यों ने टीके का इस्तेमाल शुरू करने की घोषणा की।

अमेरिका सरकार ने इस टीके के 80 लाख लाभार्थियों में से 15 ऐसे लोगों का पता लगाया, जिनमें खून के थक्के जमने की बेहद दुर्लभ स्थिति उत्पन्न हुई। ये सभी महिलाएं थीं, जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम थी। इनमें से तीन की मौत हो गई और सात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेकिन अंतत: शुक्रवार को, खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) ने फैसला किया कि जॉनसन एंड जॉनसन का एक खुराक वाला टीका वैश्विक महामारी से लड़ने में अहम है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि खून के थक्के जमने के इस छोटे से खतरे को चेतावनी देने के साथ ही लगाना चाहिए ताकि कम उम्र की महिलाएं फैसला ले सकें कि उन्हें यह टीका लगवाना है या कोई और विकल्प चुनना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल