लाइव न्यूज़ :

बहरीन में चीनी टीके लगवाने वाले कुछ लोगों को फाइजर की बूस्टर डोज लगेगी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 19:24 IST

Open in App

दुबई, तीन जून बहरीन में कुछ लोगों को चीन के सिनोफार्म के टीके की दो खुराक लेने के छह महीने बाद फाइजर-बायोएनटेक के टीके की बूस्टर डोज लगाना शुरू किया गया है।

पश्चिम एशिया का यह द्वीपीय देश प्रति व्यक्ति टीकाकरण के लिहाज से दुनिया के सबसे शीर्ष देशों में शामिल होने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में दो तरह के टीके लगाने की अनुमति दी गयी है।

सरकार के ‘बीअवेयर’ मोबाइल फोन ऐप पर बहरीन निवासियों को फाइजर या सिनोफार्म के टीकों की बूस्टर खुराक लगवाने के लिए पंजीकरण की अनुमति दी गयी थी। हालांकि सरकार ने अब सिफारिश की है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोग, मोटे लोग तथा कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग फाइजर का बूस्टर डोज लें, भले ही उन्होंने पहले सिनोफार्म का टीका लगवाया हो।

बहरीन सरकार और वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विदेशों में उसके दूतावासों के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया के लिए एसोसिएटिड प्रेस के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। सिनोफार्म के अधिकारियों की भी प्रतिक्रिया अभी नहीं मिल सकी है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बृहस्पतिवार के संस्करण में बहरीन के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वालिद खलीफा अल-मानिया के हवाले से कहा था कि सिनोफार्म उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि विशेष जरूरत वालों को फाइजर के टीके लगाये जा रहे हैं। उन्होंने इस फैसले की वजह नहीं बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब