लाइव न्यूज़ :

बहरीन में चीनी टीके लगवाने वाले कुछ लोगों को फाइजर की बूस्टर डोज लगेगी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 22:30 IST

Open in App

दुबई, तीन जून बहरीन में कुछ लोगों को चीन के सिनोफार्म के टीके की दो खुराक लेने के छह महीने बाद फाइजर-बायोएनटेक के टीके की बूस्टर डोज लगाना शुरू किया गया है।

पश्चिम एशिया का यह द्वीपीय देश प्रति व्यक्ति टीकाकरण के लिहाज से दुनिया के सबसे शीर्ष देशों में शामिल होने के बावजूद कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में दो तरह के टीके लगाने की अनुमति दी गयी है।

सरकार के ‘बीअवेयर’ मोबाइल फोन ऐप पर बहरीन निवासियों को फाइजर या सिनोफार्म के टीकों की बूस्टर खुराक लगवाने के लिए पंजीकरण की अनुमति दी गयी थी। हालांकि सरकार ने अब सिफारिश की है कि 50 साल से अधिक उम्र के लोग तथा कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोग फाइजर का बूस्टर डोज लें, भले ही उन्होंने पहले सिनोफार्म का टीका लगवाया हो।

बहरीन सरकार और वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों तथा विदेशों में उसके दूतावासों के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया के लिए एसोसिएटिड प्रेस के अनुरोध का जवाब नहीं दिया। सिनोफार्म के अधिकारियों की भी प्रतिक्रिया अभी नहीं मिल सकी है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बृहस्पतिवार के संस्करण में बहरीन के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वालिद खलीफा अल-मानिया के हवाले से कहा था कि सिनोफार्म उच्च स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि विशेष जरूरत वालों को फाइजर के टीके लगाये जा रहे हैं। उन्होंने इस फैसले की वजह नहीं बताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा