लाइव न्यूज़ :

‘‘कुछ लोग चाहते थे कि मैं मर जाऊं’’: पोप फ्रांसिस

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:25 IST

Open in App

रोम,21 सितंबर (एपी) पोप फ्रांसिस ने उनके खिलाफ मुखर होते रूढ़ीवादी आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ‘‘भद्दी टिप्पणियां’’ शैतान का काम है और उनकी हाल में हुई आंतों की सर्जरी के बाद ‘‘कुछ लोग चाहते थे कि मैं मर जाऊं।’’

पोप फ्रांसिस ने स्लोवाक की राजधानी ब्रातिस्लावा में पहुंचने के तुरंत बाद स्लोवाकिया के जेसूट्स के साथ 12 सितंबर को हुई एक बैठक के दौरान यह बात कही। इस बैठक में हुई बातचीत के कुछ अंश मंगलवार को जेसूट जर्नल ला सिविल्टा कैटोलिका में प्रकाशित किए गए।

इस बातचीत के दौरान पादरी ने उनसे पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं और पोप ने मजाकिया लहजे में कहा,‘‘ अब भी जिंदा हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हालांकि कुछ लोग चाहते थे कि मैं मर जाऊं। मुझे पता है कि पादरी लोग बैठकें करने लगे थे और कह रहे थे कि पोप की हालत जो बताई जा रही है असल में वह उससे भी ज्यादा खराब है। वे आगे की तैयार कर रहे थे। सब्र रखिए, ईश्वर का शुक्र है कि मैं ठीक हूं।’’

दरअसल पोप फ्रांसिस की जुलाई में सर्जरी हुई थी जिसमें उनकी बड़ी आंत का 33-सेंटीमीटर (13इंच) हिस्सा निकाला गया था। इसके बाद पोप ने 12 से 15 सितंबर को हंगरी-स्लोवाकिया की यात्रा की थी जो सर्जरी के बाद उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा थी।

पोप के दस दिन तक अस्पताल में रहने पर इटली की मीडिया ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शायद अब पोप इस्तीफा दे देंगे और खबरों में पोप के वारिस के बारे में बारे की जा रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात