लाइव न्यूज़ :

कुछ यूरोपीय लोग अपनी पसंद का टीका लगवाना चाहते हैं

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:58 IST

Open in App

वारसा, 13 फरवरी (एपी) कई यूरोपीय नागरिक कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए बेताब हैं, लेकिन उन्हें कोई भी टीका नहीं चाहिए।

यूरोपीय देशों में फाइजर और मॉडर्ना के टीके पहले से मौजूद हैं और इस महीने एस्ट्राजेनेका का टीका भी आ गया, लेकिन कई लोग उपलब्ध टीकों में अपनी पसंद का ही टीका लगवाना चाहते हैं।

पोलैंड में शुक्रवार से शिक्षकों को एस्ट्राजेनेका का टीका लगना शुरू हुआ और कुछ लोगों को गलतफहमी है कि जो टीका लगाया जा रहा है वह दूसरे की तुलना में कम प्रभावी हो सकता है।

वारसा के दक्षिणी विलानोव जिले में प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय की निदेशक इवेलिना जानकोवस्का ने कहा कि उनके स्कूल में कोई भी एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाने के लिए उत्साहित नहीं है, हालांकि कई लोगों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है।

पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से संक्रमित और काफी देर से ठीक हुईं जानकोवस्की ने कहा, ‘‘मुझे एस्ट्रोजेनेका से ज्यादा डर महामारी से लग रहा है।’’

स्वीडन की कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ मिलकर टीका का विकास किया है। यूरोपीय संघ सहित 50 से अधिक देशों ने जहां इसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है वहीं मानवीय परीक्षण को लेकर दूसरे टीके की तुलना में इसकी ज्यादा आलोचना हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब