लाइव न्यूज़ :

सोमालिया के मोगादिशु और बैदोआ में विस्फोट, चार लोगों की मौत, कई अन्य घायल, अल-शबाब आतंकवादी पर शक

By भाषा | Updated: July 4, 2020 14:42 IST

सोमालिया के दो शहरों में विस्फोट किया गया है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अल-शबाब आतंकवादी पर शक है।

Open in App
ठळक मुद्देआत्मघाती हमलावर ने मोगादिशु में बंदरगाह के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया।दूसरी घटना बैदोआ की है जहां बाहरी इलाके में स्थित एक रेस्तरां में बारूदी सुरंग में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई।रेस्तरां में बड़ी संख्या में लोग भोजन कर रहे थे तभी रिमोट कंट्रोल द्वारा बम विस्फोट किया गया। कई लोग घायल हो गए।

नैरोबीः सोमालिया के दो शहरों में शनिवार को हुए विस्फोटों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने मोगादिशु में बंदरगाह के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया।

दूसरी घटना बैदोआ की है जहां बाहरी इलाके में स्थित एक रेस्तरां में बारूदी सुरंग में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रीय राज्य को अधिकारी अली अब्दुल्लाही ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि सुबह के समय रेस्तरां में बड़ी संख्या में लोग भोजन कर रहे थे तभी रिमोट कंट्रोल द्वारा बम विस्फोट किया गया। कई लोग घायल हो गए।

घटना की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली है। सोमालिया में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब आतंकवादी समूह राजधानी में अक्सर आत्मघाती बम हमले करता है। वहीं एक अन्य घटना में एक आत्मघाती हमलावर ने मोगादिशु में बंदरगाह के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट कर दिया।

कर्नल अहमद अली ने कहा कि विस्फोट मोटर वाहन आयात शुल्क प्राधिकरण मुख्यालय के द्वार के पास हुआ। सोमालिया के सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने बताया कि हमलावर जब सुरक्षा चौकी से गुजर रहा था तो सुरक्षा अधिकारियों ने वाहन पर गोलियां चलाई जिसके बाद कार में विस्फोट हो गया। उन्होंने पांच पुलिस अधिकारियों के घायल होने की पुष्टि की।

मोगादिशु बंदरगाह पर आत्मघाती हमलावर ने कार में किया विस्फोट

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में पुलिस का कहना है कि एक आत्मघाती हमलावर ने राजधानी में बंदरगाह के पास विस्फोटक से भरे वाहन में विस्फोट किया है। कर्नल अहमद अली ने कहा कि विस्फोट मोटर वाहन आयात शुल्क प्राधिकरण मुख्यालय के द्वार के पास हुआ।

सोमालिया के सूचना मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल मुख्तार ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हमलावर जब सुरक्षा चौकी से गुजर रहा था तो सुरक्षा अधिकारियों ने वाहन पर गोलियां चलाई जिसके बाद कार में विस्फोट हो गया। उन्होंने लोगों के घायल होने की पुष्टि की। सोमालिया में अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब चरमपंथी समूह राजधानी में अक्सर आत्मघाती बम हमले करते हैं।

टॅग्स :आतंकी हमलाआतंकवादीसंयुक्त राष्ट्रआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

विश्वPakistan: ईद की नमाज़ के बाद, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलफ़ी को मारी गोली, VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला