लाइव न्यूज़ :

सोमालियाः राष्ट्रपति के महल के पास आत्मघाती हमलावर ने किया विस्फोट

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:26 IST

Open in App

मागादिशू, 13 फरवरी (एपी) सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में राष्ट्रपति महल के बाहर एक जांच चौकी के पास एक वाहन में विस्फोट होने से एक आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई और सात नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के प्रवक्ता सादिक अली अदन ने बताया कि चालक ने शनिवार सुबह रुकने के आदेशों की अवहेलना की जिसके बाद पुलिस ने गोलियां चलाईं जबकि राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। उन्होंने कहा कि विस्फोट में एक दर्जन से अधिक वाहन नष्ट हो गए।

यह नवीनतम बम विस्फोट ऐसे समय हुआ है जब सोमालिया के नेताओं में इसको लेकर बहस जारी है कि देश के चुनाव कैसे कराये जाएं। कुछ का तर्क है कि राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल्लाही मोहम्मद जनादेश से अधिक समय तक पद पर रहे हैं। वह दूसरा चार साल का कार्यकाल चाहते हैं। चुनाव को लेकर अधिक चर्चा सोमवार के लिए निर्धारित है।

सोमालिया में अलकायदा से जुड़ा अल-शबाब आतंकवादी समूह अक्सर मोगादिशू के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लक्षित करता है। उसने चुनावों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब