लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में युद्ध अपराध करने वाले सैनिकों पर ऑस्ट्रेलिया में चलेगा मुकदमा

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:53 IST

Open in App

कैनबरा, 12 नवंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि वह एक ऐसी जांच एजेंसी गठित करेगा जो उन ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों पर आपराधिक मामले तय करेगी जिनपर अफगानिस्तान में युद्ध अपराध करने के संदेह हैं।

अफगानिस्तान में 2005 से 2016 के बीच तैनात स्पेशल एयर सर्विस एंड कमांडो रेजिमेंट्स के कुछ सैनिकों के व्यवहार को लेकर कई तरह की अफवाहों और आरोपों के संबंध में चार साल तक चली जांच के बाद विशेष जांच एजेंसी का गठन किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया में सशस्त्र सेवा के उच्च सुशोभित सदस्यों में शामिल बेंजामिन रॉबर्ट्स स्मिथ पर पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कई कैदियों के साथ गैरकानूनी तरीके से व्यवहार किया और कई कैदियों की गैरकानूनी हत्याएं की। स्मिथ को अफगानिस्तान में सेवा के लिए विक्टोरियन क्रॉस और बहादुरी के मेडल से नवाजा जा चुका है। उन्होंने आरोपों से इनकार किया है।

रक्षा बल के प्रमुख जनरल एंगस कैम्बेल अगले सप्ताह चार साल के जांच के संबंध में संपादित रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि सेवानिवृत्त न्यायाधीश या वरिष्ठ वकील के नेतृत्व में नई एजेंसी की जरूरत थी क्योंकि काम का भार मौजूदा पुलिस संसाधनों के हिसाब से काफी हो जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल