लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई

By भाषा | Updated: October 24, 2021 13:41 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 अक्टूबर पाकिस्तान में नौ महीने में 10 करोड़ से ज्यादा कोविड-19 टीके की खुराक दी गई है। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी सामने आयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 3.82 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराक जबकि 6.83 लोगों को टीके की एक खुराक मिली है। बयान में बताया गया कि दो फरवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से टीके की 100,016,587 खुराक दी गई है।

स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉक्टर फैसल सुल्तान ने शनिवार को 10 करोड़ का आंकड़ा करने पर सहयोग के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि टीके की खरीद करना एक बड़ा काम था और जिसे बेहद पेशेवर तरीके के किया गया।

अंतरराष्ट्रीय टीका गठबंधन कोवैक्स ने पाकिस्तान को उसकी 20 प्रतिशत आबादी के लिए मुफ्त में टीके उपलब्ध कराने की प्रतिबद्ध जतायी है। इसी बीच पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 591 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,268,536 हो गई। वहीं 18 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,377 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल