लाइव न्यूज़ :

स्नोडेन और उनकी पत्नी की रूस-अमेरिका की दोहरी नागरिकता की चाहत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:28 IST

Open in App

मॉस्को, दो नंवबर (एपी) अमेरिका के पूर्व सुरक्षा कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका की नागरिकता छोड़े बिना वह अपनी पत्नी के साथ रूस की नागरिकता चाहते हैं।

यूएस नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी में कॉन्ट्रैक्टर रहे स्नोडेन ने अमेरिका सरकार के निगरानी कार्यक्रमों से संबंधित गोपनीय दस्तावेज लीक कर दिए थे और वह मुकदमे से बचने के लिए 2013 से रूस में रह रहे हैं।

उनके रूसी वकील ने कहा है कि स्नोडेन को पिछले महीने रूस में स्थायी निवास की अनुमति मिल गई।

स्नोडेन की पत्नी लिंड्से मिल्स अमेरिकी नागरिक हैं और वह अपने पति के साथ रूस में ही रह रही हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह और उनके पति माता-पिता बनने वाले हैं।

उनके वकील एनातोली कुचेरेना ने कहा कि मिल्स के गर्भ में एक बेटा है और वह दिसंबर में जन्म लेगा जिसे रूसी नागरिकता मिलेगी।

स्नोडेन ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘अपने माता-पिता से कई साल अलग रहने के बाद अपने बेटे से अलग होने की मेरी और मेरी पत्नी की कोई इच्छा नहीं है। इसीलिए, महामारी के दौर में और जब सीमाएं बंद हैं, हम अमेरिका-रूस की दोहरी नागरिकता के लिए आवेदन कर रहे हैं।’’

कुचेरेना ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को बताया कि स्नोडेन को रूस का पासपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

स्नोडेन को अब रूस का पासपोर्ट मिल जाएगा क्योंकि देश ने इस साल के शुरू में अपने नागरिकता नियमों में ढील दे दी थी जिससे अब कोई विदेशी व्यक्ति अपनी पहली नागरिकता छोड़े बिना रूस की नागरिकता ले सकता है। पहले विदेशी नागरिकों को रूस की नागरिकता लेने के लिए अन्य नागरिकता छोड़नी पड़ती थी।

स्नोडेन ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम अपने बेटे को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित अमेरिका के वे सभी मूल्य देना चाहते हैं जिनसे हम प्यार करते हैं और उन्हें उस दिन का इंतजार है जब हम अमेरिका लौट सकेंगे।’’

रूस में स्नोडेन कम चर्चा में रहे हैं। कभी-कभार सोशल मीडिया पर वह रूस सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। पिछले साल उन्होंने कहा था कि यदि निष्पक्ष मुकदमे की गारंटी मिले तो वह अमेरिका लौटने को तैयार हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा