लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में लगाया गया ‘स्मार्ट लॉकडाउन’

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:51 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 18 मार्च पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में ‘स्मार्ट लॉकडाउन’ लगा दिया गया है।

इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

स्मार्ट लॉकडाउन वाले इलाकों में सभी बाजार, शॉपिंग मॉल, कार्यालय और रेस्तरां बंद रहेंगे लेकिन सब्जी की दुकानें, अस्पताल, दवा की दुकानें, बेकरी, मांस और दूध की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

पंजाब प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री यास्मीन राशिद ने कहा कि गुजरात, सियालकोट और हाफिजाबाद में लॉकडाउन लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि गुजरात में 30 मार्च तक, सियालकोट में 24 मार्च तक और हाफिजाबाद में 26 मार्च तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

योजना मंत्री और महामारी के लिए राष्ट्रीय कमांड एवं नियंत्रण केंद्र के प्रमुख असद उमर ने चेतावनी दी है कि यदि मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता है तो प्रतिबंध और कड़े किए जा सकते हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 3,495 मामले सामने आए और कुल मामले बढ़कर 6,15,810 हो गए जिसके बाद हालिया प्रतिबंध लगाए गए हैं।

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 61 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 13,717 पर पहुंच गई।

इसके साथ ही 2,062 अन्य मरीजों की हालत नाजुक है।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चीन से भेजे गए ‘सिनोफार्म’ टीके की खेप बुधवार को पाकिस्तान पहुंची। पाकिस्तान के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह कहा था कि देश महामारी की तीसरी लहर से जूझ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात