लाइव न्यूज़ :

समुद्र में 7.7 की तीव्रता का भूकंप आने से छोटी सुनामी

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:30 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 11 फरवरी (एपी) समुद्र के नीचे बृहस्पतिवार तड़के एक भूकंप आने के बाद दक्षिण प्रशांत द्वीपों में छोटी सुनामी लहरें आने का पता चला है।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि वानुआतु में 10 सेंटीमीटर (4 इंच) की लहरें मापी गईं और न्यू कैलेडोनिया में एक छोटी सुनामी का पता चला है।

फिजी के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालय निदेशक वसीति सोको ने ट्वीट करके कहा कि सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी गई है और लिखा, ‘‘फिजी, हम सुरक्षित हैं।’’

लॉयल्टी द्वीप समूह के पास समुद्र में एक भूकंप आने के बाद सुनामी आयी जो न्यू कैलेडोनिया का हिस्सा है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने कहा कि भूकंप तगड़ा, लेकिन इसका केंद्र अधिक नीचे नहीं था। इसकी तीव्रता 7.7 और इसका केंद्र सिर्फ 10 किलोमीटर नीचे स्थित था।

लॉयल्टी द्वीपसमूह न्यूजीलैंड से लगभग 1,800 किलोमीटर उत्तर और ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया से 1,600 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें