लाइव न्यूज़ :

रूस में छोटे विमान ने की आपात लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:52 IST

Open in App

मास्को, 16 जुलाई (एपी) रूस में एक छोटे यात्री विमान ने शुक्रवार को एक इंजन फेल होने के बाद साइबेरिया इलाके में आपात लैंडिंग की। आपातकालीन सेवा से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि विमान में सवार 18 यात्री और चालक दल के सदस्यों में से किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में उड़ान भरने के बाद एएन-28 विमान लापता हो गया। राहत अभियान में शामिल हेलीकॉप्टरों ने एक खेत में विमान को देखा। विमान अपने पहियों पर उतरा था लेकिन फिर पलट गया। मौके से लिये गए एक वीडियो में विमान पलटा हुआ नजर आ रहा था।

उन्होंने बताया कि यात्री और चालक दल के सदस्यों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उन्हें हेलीकॉप्टरों के जरिये टोम्स्क ले जाया गया। अधिकारियों ने शुरू में विमान में 17 लोगों के होने की बात कही थी जिसे बाद में अद्यतन कर 19 बताया गया हालांकि एक बार फिर इसे संशोधित कर 18 का आंकड़ा दिया गया।

रूसी मीडिया की खबरों में कहा गया कि विमान के दो इंजनों में से एक के खराब होने के बाद चालक दल ने आपात लैंडिंग की।

एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है जो छोटी दूरी की उड़ान के लिये इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।

यह विमान स्थानीय सिला एयरलाइन का था और केड्रोवोय से टोम्स्क शहर जा रहा था।

चालक दल ने विमान के गायब होने से पहले किसी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं दिए थे लेकिन उड़ान के दौरान उसकी आपातकालीन संकेतक लाइट सक्रिय थी, जो संकेत था कि विमान ने आपात लैंडिंग की है या वो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या एयरलाइन ने नियमों का पालन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल