लाइव न्यूज़ :

मिलान के निकट छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:16 IST

Open in App

रोम, तीन अक्टूबर (एपी) मिलान उपनगर में रविवार को एक छोटा विमान दो मंजिला खाली इमारत से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इटली की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक विमान में सवार सभी छह लोग इस हादसे में मारे गए।

समाचार एजेंसी ‘लाप्रेस’ ने घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मियों के हवाले से बताया कि विमान के पायलट तथा पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है। विमान में सवार लोगों के अलावा इस हादसे में और कोई हताहत नहीं हुआ है।

विमान मिलान के निकट एक छोटे से शहर सान डोनाटो मिलानीज के सबवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिस इमारत से विमान टकराया उसमें आग लग गई। दमकलकर्मियों ने बताया कि नजदीक की पार्किंग में खड़ी कारों में भी आग लग गई। राहत की बात यह है कि पार्किंग में खड़े वाहनों में कोई सवार नहीं था।

समाचार चैनल स्काय टीजी24 की ओर से बताया गया कि विमान मिलान के लिनेट हवाई अड्डे और इटली के सारदिनिया द्वीप के बीच उड़ान भर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना