लाइव न्यूज़ :

मिलान के निकट छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 19:50 IST

Open in App

रोम, तीन अक्टूबर (एपी) मिलान उपनगर में रविवार को एक छोटा विमान दो मंजिला खाली इमारत से टकरा गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इटली की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक विमान में सवार सभी छह यात्री एवं चालक दल के दो सदस्य इस हादसे में मारे गए।

समाचार एजेंसी ‘लाप्रेस’ ने घटनास्थल पर मौजूद दमकलकर्मियों के हवाले से बताया कि विमान के पायलट तथा पांच यात्रियों की मौत हो चुकी है। हालांकि, बाद में लाप्रेस और अन्य मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि विमान में एक बालक समेत आठ लोग सवार थे।

सरकारी ‘राय टीवी’ की ओर से बताया गया कि यात्री संभवत: फ्रांस के नागरिक थे।

विमान में सवार लोगों के अलावा इस हादसे में और कोई हताहत नहीं हुआ है।

विमान मिलान के निकट एक छोटे से शहर सान डोनाटो मिलानीज के सबवे स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिस इमारत से विमान टकराया, उसमें आग लग गई। दमकलकर्मियों ने बताया कि नजदीक की पार्किंग में खड़ी कारों में भी आग लग गई। राहत की बात यह है कि पार्किंग में खड़े वाहनों में कोई सवार नहीं था।

घटना स्थल से उठा काला घना धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?