लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 17, 2021 21:25 IST

Open in App

बर्लिन, 17 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिम जर्मनी में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल से तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान स्टटगार्ट शहर के दक्षिणी भाग स्थित वुडलैंड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान ने शनिवार सुबह को स्टटगार्ट हवाई अड्डे से पूर्वी जर्मनी के मागदेबर्ग शहर के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें तीन लोग सवार थे।

पुलिस ने कहा कि जान गंवाने वाले तीन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, जर्मनी की हवाई यातायात नियंत्रण एजेंसी ने कहा है कि विमान का रडार से संपर्क टूटने से पहले पायलट ने आपातकालीन सहायता नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि विमान के उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद हादसा हुआ।

रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। हालांकि, विमान में लगा एक ''फ्लाइट रिकॉर्डर'' मिल गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा