लाइव न्यूज़ :

रूस से टीके के करार पर स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री, सरकार का इस्तीफा

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:24 IST

Open in App

ब्रातिस्लावा, 30 मार्च (एपी) स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री इगोर माताविक और उनकी सरकार ने रूसी कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक-5 की खरीद को लेकर हुए गोपनीय करार के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

यह पहला मामला है जब महामारी को संभालने से जुड़े मामले को लेकर कोई यूरोपीय सरकार गिरी है। हालांकि सरकार के इस्तीफे के बावजूद चार दलों वाला गठबंधन सत्ता में बना रहेगा और समय पूर्व चुनाव की संभावना नजर नहीं आती है। गठबंधन के पास पर्याप्त संसदीय बहुमत है।

राष्ट्रपति जुजाना कैपुटोवा ने इस्तीफा मंजूर कर लिया और मातोविक की ऑर्डनरी पीपल पार्टी के एडवर्ट हीगर से नई सरकार बनाने को कहा है।

निवर्तमान सरकार में हीगर वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। रविवार को इस्तीफे का संकेत देने वाले मातोविक के नई सरकार में कोई पद लेने की संभावना है।

यह संकट रूस से स्पूतनिक-5 टीके की 20लाख खुराक खरीदने के गोपनीय समझौते के बाद मार्च के शुरुआती दिनों के दौरान शुरू हुआ था। इस सौदे को लेकर गठबंधन सहयोगियों में सहमति नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?