लाइव न्यूज़ :

स्लोवाकिया ‘स्पूतनिक वी’ टीके का इस्तेमाल करने वाला यूरोपीय संघ का दूसरा देश बना

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:37 IST

Open in App

ब्रातिस्लावा, सात जून (एपी) स्लोवाकिया रूस निर्मित ‘स्पूतनिक वी’ टीके का इस्तेमाल करने वाला यूरोपीय संघ का दूसरा देश बन गया है।

स्लोवाकिया में स्पूतनिक वी टीके की दो लाख खुराक उपलब्ध हैं और 26 मई को इसके उपयोग को मंजूरी दी गई है, लेकिन 54 लाख की आबादी वाले देश में दो टीके लगवाने के लिए अब तक लगभग पांच हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है।

हंगरी स्पूतनिक वी का उपयोग करने वाला यूरोपीय संघ का पहला देश था। स्लोवाकिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री इगोर मातोविच द्वारा स्पूतनिक वी की 20 लाख खुराक खरीदने के लिए एक गुप्त समझौते के कारण मार्च में एक राजनीतिक संकट पैदा हो गया था जिसके परिणामस्वरूप स्लोवाकिया में सरकार गिर गई थी।

स्लोवाकिया में फाइजर, मॉडर्ना और एस्ट्राजेनेका के टीकों का इस्तेमाल हो रहा है, और देश में जॉनसन एंड जॉनसन टीके का भी इस्तेमाल किया जायेगा। इन सभी टीकों को यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) द्वारा अधिकृत किया गया है।

स्पूतनिक वी 18 से 60 वर्ष के लोगों को दिया जा रहा है और आठ टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा