ग्वाटेमाला की जेल में झड़प, कम से कम छह कैदियों की मौत
By भाषा | Updated: May 20, 2021 09:07 IST2021-05-20T09:07:33+5:302021-05-20T09:07:33+5:30

ग्वाटेमाला की जेल में झड़प, कम से कम छह कैदियों की मौत
ग्वाटेमाला सिटी, 20 मई (एपी) पश्चिम ग्वाटेमाला के एक कारागार में कैदियों के बीच संघर्ष में कम से कम छह कैदियों की जान चली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि घटना मंगलवार को क्वेतजालटेनानगो प्रांत की जेल में हुई जहां 2,250 कैदी बंद थे।
घटनास्थल की तस्वीरों में अनेक शव नजर आ रहे हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अधिकारी जेल पर नियंत्रण कर पाए हैं या नहीं।
ग्वाटेमाला की भीड़भाड़ वाली जेलों में झड़प की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।