लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के मद्देजनर इटली में नहीं शुरू की जाएगी स्की

By भाषा | Updated: February 15, 2021 09:29 IST

Open in App

रोम, 15 फरवरी (एपी) इटली की सरकार ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के हाल में कई मामले सामने आने के बाद रविवार को फिलहाल स्की शुरू नहीं करने का फैसला किया।

स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पीरैनजा ने स्की के पांच मार्च तक शुरू नहीं होने को लेकर एक अध्यादेश जारी किया है, जिससे स्की रिजॉर्ट के मालिकों और अन्य लोगों की व्यापार से जुड़ी उम्मीदें टूट गई हैं। इटली में सर्दी के मौसम में स्की पर्यटकों को आकर्षित करने का एक बड़ा माध्यम है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब इटली में स्की व्यापार से जुड़े लोगों ने सभी तैयारियां कर ली थीं।

मंत्रालय ने इस बात को रेखांकित किया कि इटली में हाल में संक्रमित पाए गए लोगों में से 17.8 प्रतिशत लोग ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘वायरस के नए स्वरूप के फैलने के भय के कारण’’ फ्रांस और जर्मनी ने भी स्की को लेकर यही एहतियाती कदम उठाए हैं।

इटली में वायरस से अब तक 93,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे अधिक मौत के मामले इटली में ही सामने आए हैं।

इटली के ‘विंटर स्पोर्ट्स फेडरेशन’ के अध्यक्ष फलैविया रोडा ने अंतिम क्षणों में लिए इस फैसले की निंदा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्की स्टेशन ने ढलान बनाने (स्की के लिए), कर्मचारियों की भर्ती करने, होटलों के साथ अनुबंध आदि करने में काफी पैसे लगाए थे। काफी पैसे निवेश किए गए थे और एक बार फिर हमें बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला