लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के समलैंगिक प्रेमी की लाश फेंकने वाले व्यक्ति को छह साल की जेल

By भाषा | Updated: February 29, 2020 19:18 IST

नील कक्सन ने नशीली दवाओं के प्रभाव में हिरन चौहान से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका शव पार्क में दफना दिया था। कुछ स्कूली बच्चों को हिरन चौहान का शव पार्क में मिला।

Open in App

ब्रिटेन की एक अदालत ने नशीली दवाओं की तस्करी करने और अपने भारतीय मूल के समलैंगिक प्रेमी की लाश फेंकने के दोषी को छह साल कैद की सजा सुनायी है। आरोपी ने पिछले साल पुलिस को सूचित किए बिना अपने समलैंगिक प्रेमी हिरन चौहान के शव का अंतिम संस्कार किए बिना फेंक दिया था। आरोपी नील कक्सन ने नशीली दवाओं के प्रभाव में हिरन चौहान से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उसका शव पार्क में दफना दिया था।

कुछ स्कूली बच्चों को हिरन चौहान का शव पार्क में मिला। न्यायाधीश एलन कॉनराड ने कक्सन को बताया कि मृत्यु के बाद शव को छिपाने से विशेषज्ञों के लिए इस संदिग्ध मौत के मामले में मौत कारण पता करना असंभव हो गया है। मैनचेस्टर क्राउन अदालत में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा, “स्वयं को बचाने के लिए और पुलिस की जांच को बाधित करने के लिए उसने शव फेंकने की योजना बनायी।”

सुनवाई के दौरान हिरन के परिवार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अदालत की सुनवाई के दौरान पता चला कि पेशे से बावर्ची 24 वर्षीय हिरन जुलाई में सुपरमार्केट कर्मचारी कक्सन से डेटिंग एप ग्रिंडर पर मिला था। उन्होंने साथ में नशीली दवाओं का सेवन किया। जब कक्सन सोकर उठा तो उसे हिरन मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके बाद उसने शव फेंकने की योजना बनाई। पुलिस ने कक्सन को हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया। अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि कैसे कक्सन ने हिरन की मौत को छिपाने की कोशिश की।

उसने शव तीसरे मंजिल के फ्लैट में दिनों तक रखा। वह खुद फर्श पर सोता था और हिरन का शव बिस्तर पर पड़ा रहता था। इतने दिनों तक वह फ्लैट में शव छोड़कर सुपरमार्केट में काम करने जाता रहा। उसके बाद उसने हिरन का शव ठिकाने लगाने के लिए ऑनलाइन कार खरीदी। लगभग एक हफ्ते बाद कुछ स्कूली बच्चों को उसके घर के पास वुडलैंड में प्लास्टिक की चादर में लिपटा हुआ शव मिला।

टॅग्स :हत्याकांडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला