लाइव न्यूज़ :

पूर्वी श्रीलंका में नौका पलटने से छह छात्रों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2021 15:10 IST

Open in App

कोलंबो, 23 नवंबर पूर्वी श्रीलंका में मंगलवार को एक नौका के पलट जाने से कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई।

नौसेना ने बताया कि छह छात्र डूब गए, जबकि अन्य 17 लोग किसी तरह तैर कर किन्निया के कुरुंजनकुलम गांव पुहंचे। छात्र स्कूल जा रहे थे। हादसे में जिन 17 लोगों की जान बच गई, उनमें से कम से कम तीन छात्र हैं।

नौसेना ने बताया कि उसके ‘रैपिड एक्शन बोट स्क्वाड्रन’ (आरएबीएस), ‘स्पेशल बोट स्क्वाड्रन’ (एसबीएस), मरीन और गोताखोरों का प्रतिनिधित्व करने वाले बचाव दल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है और उनकी तलाश जारी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि नौका का इस्तेमाल देश के पूर्वी तट पर किन्निया और कुरुंजनकुलम के बीच लोग आने-जाने के लिए करते हैं। यहां नया पुल बनाया जा रहा है किंतु इसके निर्माण में विलंब हो रहा है।

नौका हादसे के बाद गुस्साए गांव वालों ने सरकारी सचिवालय के पास प्रदर्शन किया।

नौसेना ने बताया कि लापता लोगों की खोज के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल