लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, 130 वाहन क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: February 12, 2021 09:29 IST

Open in App

डलास (अमेरिका) 12 फरवरी (एपी) अमेरिका के टेक्सास में एक राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस हादसे में 130 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

यह हादसा सड़क पर फिसलन होने के कारण हुआ। अमेरिका के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हुई है।

फोर्ट वर्थ के दमकल विभाग के प्रमुख जिम डेविस ने कहा, ‘‘ कई लोग अपने वाहनों के अंदर फंस गए थे और उन्हें बाहर निकालने के लिए ‘हाइड्रोलिक’ उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।’’

इलाके में एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘मेडस्टार’ के प्रवक्ता मैट जवाडस्काय ने बताया कि कम से कम 65 लोगों का अस्पताल में इलाज किया गया, जिनमें से 35 लोगों को घटनास्थल से एम्बुलेंस में ले जाया गया था। कई लोगों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार मुहैया कराकर घर भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ।

जवाडस्काय ने बताया कि सड़क पर काफी बर्फ होने की वजह से बचाव कर्मियों को शुरुआत में काफी परेशानियां का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला