शिकागो में एक पार्टी के बाहर गोली बारी में छह लोग घायल

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:49 IST2021-07-18T18:49:29+5:302021-07-18T18:49:29+5:30

Six people injured in a shooting outside a party in Chicago | शिकागो में एक पार्टी के बाहर गोली बारी में छह लोग घायल

शिकागो में एक पार्टी के बाहर गोली बारी में छह लोग घायल

शिकागो, 18 जुलाई (एपी) अमेरिका के शिकागो में एक पार्टी स्थल के बाहर हुयी गालीबारी में छह लोग घायल हो गये। घायलों में 12 साल की एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि शनिवार देर रात फुटपाथ पर खड़े लोगों पर एक कार में सवार कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिससे 12 वर्षीय एक लड़की और तीन किशोरियों सहित छह लोग घाल हो गये।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six people injured in a shooting outside a party in Chicago

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे