लाइव न्यूज़ :

पोलैंड में बस दुर्घटना में यूक्रेन के छह लोगों की मौत, 41 घायल

By भाषा | Updated: March 6, 2021 19:06 IST

Open in App

वारसा, छह मार्च (एपी) पोलैंड में यूक्रेन के दर्जनों नागरिकों को लेकर जा रही एक बस एक खाई में गिर गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए। पोलैंड की मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना यूक्रेन के साथ सटी सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी पोलैंड में स्थित जेरोस्लाव शहर के पास ए4 मोटरवे पर आधी रात के आसपास हुई।

एक निजी समाचार चैनल ‘टीएनवी 24’ ने बताया कि बस में यूक्रेनी लाइसेंस वाली प्लेट लगी थी और वह 57 यूक्रेनी नागरिकों को लेकर जा रही थी, जिसमें दो चालक भी शामिल थे, जो पोलैंड से यूक्रेन जा रहे थे।

शनिवार तड़के घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों दमकल कर्मी, चिकित्सा सहायक और हेलीकॉप्टर शामिल थे।

हादसे के कारण का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?