लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः पेशावर के होटल में विस्फोट, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2018 04:38 IST

चीफ कैपिटल सिटी पुलिस ( सीसीपीओ ) काजी जमील उर रहमान ने बताया कि मरने वाले सभी खैबर पख्तुनख्वा के हांगू जिले के रहने वाले थे।

Open in App

पेशावर, 12 मईः पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के पेशावर शहर में शुक्रवार सुबह एक शक्तिशाली विस्फोट में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घटना बिलाल टाउन इलाके के पास एक होटल की चौथी मंजिल पर हुई। धमाका गैस सिलेंडर के चलते हुआ। 

चीफ कैपिटल सिटी पुलिस ( सीसीपीओ ) काजी जमील उर रहमान ने बताया कि मरने वाले सभी खैबर पख्तुनख्वा के हांगू जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि समूचे तल में आग लग गयी। यह परिवार इलाज कराने के लिये आया था और विस्फोट के वक्त उसी होटल में ठहरा था। 

मृतकों में व्यक्ति , उसकी पत्नी , मां , दो बच्चे और एक भाई शामिल है। गंभीर हालत में घायलों को उपचार के लिये रावलपिंडी में भर्ती कराया गया है। असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल बम निरोधक दस्ता के शफाकत मलिक ने बताया कि धमाका एक गैस सिलेंडर के चलते हुआ था ना किसी विस्फोटक से। 

विस्फोट के बाद होटल में आग लग गयी , जिसके बाद पुलिस और बचावकर्मियों ने होटल से लोगों को बाहर निकाला। 

टॅग्स :बम विस्फोटपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?