लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में लेक तेहो के निकट विमान हादसे में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 08:16 IST

Open in App

ट्रकी (अमेरिका), 29 जुलाई (एपी) अमेरिका के लेक तोहे इलाके में एक गोल्फ कोर्स के निकट दो इंजन वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण छह लोगों की मौत हो गई।

नेवादा काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने बताया कि बम्बार्डियर सीएल 600 विमान नेवादा के साथ लगती नदर्न कैलिफोर्निया की सीमा के निकट ट्रकी में पोंडेसोरा गोल्फ कोर्स के पास घने वन क्षेत्र में सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इस दौरान जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि चालक विमान को ट्रकी-तोहे हवाईअड्डे पर उतारने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विमान रनवे से कई ब्लॉक आगे चला गया और इसमें आग लग गई। आग को तुरंत बुझा दिया गया।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बुधवार को कहा कि उसके दो जांचकर्ता दुर्घटना की जांच कर रहे हैं। उसने बताया कि कि विमान ने इडाहो के काउर डी अलेने से उड़ान भरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब