लाइव न्यूज़ :

नेपाल में जीप हादसे में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 17:26 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 22 नवंबर नेपाल के बैतादी जिले में एक जीप के अनियंत्रित हो जाने और पर्वतीय सड़क से नीचे गिर जाने के बाद कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना पश्चिमी नेपाल के दूरदराज वाले इस जिले के दशरथचंद नगर पालिका-4 में रविवार रात को हुई। जीप देहिमदाऊ से नगरपालिका के सिमायाल जा रही थी जो काठमांडू से 600 किलोमीटर पश्चिम में पड़ता है।

पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीप के चालक की मौत धनगढ़ी अस्पताल ले जाते वक्त हुई।

उन्होंने बताया कि जीप अनियंत्रित होने के बाद पर्वतीय सड़क से करीब 300 मीटर की गहराई में जा गिरी।

नेपाल की खराब रखरखाव वाली सड़कों पर दुर्घटनाएं आम हैं। त्योहारों के मौसम के दौरान हादसे बढ़ जाते हैं जब राजमार्ग बहुत व्यस्त होते हैं और सार्वजनिक परिवहन में भीड़भाड़ होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल