लाइव न्यूज़ :

यमन में कृषि मंत्री को निशाना बना कर किये गये बम धमाके में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:10 IST

Open in App

सना, 10 अक्टूबर (एपी) यमन के बंदरगाह शहर अदन में रविवार को कार बम हमले में छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये । यह धमाका सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर किया गया था, जिनकी जान बच गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूचना मंत्री मुअम्मर अल इरयानी ने बताया कि यह धमाका तवाई जिले में कृषि मंत्री सलेम अल सोकोतराई और अदन के गवर्नर अहमद लमलास को निशाना बनाकर किया गया था।

उन्होंने कहा कि धमाके में लमलास के साथियों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और वहां से गुजर रहे कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री मईन अब्दुल मलिक सईद ने धमाके को ''आतंकवादी हमला'' बताते हुए इसकी जांच का आदेश दिया है।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक