रूस में बस दुर्घटना में छह की मौत, 15 घायल

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:55 IST2021-06-10T15:55:51+5:302021-06-10T15:55:51+5:30

Six killed, 15 injured in bus accident in Russia | रूस में बस दुर्घटना में छह की मौत, 15 घायल

रूस में बस दुर्घटना में छह की मौत, 15 घायल

मॉस्को, 10 जून (एपी) रूस के स्वेर्दलोवस्क क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बस चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस बस में श्रमिक सवार थे जो लेस्नॉय के एक संयंत्र में जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार वाहन के ब्रेक फेल हो गए जिससे यह संयंत्र के दरवाजों से टकराया और निकट के बस स्टॉप पर खड़े लोगों को भी इसने कुचल दिया। इस मामले की आपराधिक जांच भी शुरू की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six killed, 15 injured in bus accident in Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे