लाइव न्यूज़ :

चीन में चाकू से हमले की घटना में छह लोगों की मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:35 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, सात जून पूर्वी चीन में चाकू से हमले की घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और 14 लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में बताया। हाल के सप्ताह में गुस्साये लोगों द्वारा आम नागरिकों पर हमले की यह तीसरी घटना है।

अनहुई प्रांत के आनछिंग शहर में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हुआईनिंग काउंटी से वू नामक 25 वर्षीय बेरोजगार युवक ने शनिवार को गुस्से में आकर लोगों पर हमला किया। वह पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहा था। नगर निगम प्रशासन ने एक बयान में कहा, ‘‘उसने पारिवारिक परेशानियों के कारण हताशा और गुस्से में आकर छह लोगों की हत्या कर दी।’’

हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार घटना में घायल छह लोगों ने रविवार को दम तोड़ दिया और 14 अन्य का इलाज चल रहा है। एक घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है जबकि 13 अन्य की हालत स्थिर है।

इंटरनेट पर मौजूद वीडियो में शहर के मध्य में रेनमिन रोड के पास एक सड़क पर कई पैदलयात्री खून से लथपथ घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं और जमीन पर खून के छींटे पड़े हैं।

पुलिस ने संदिग्ध को काबू में किया और उसे घटनास्थल से ले गयी। पिछले दो सप्ताह में चीन में इस तरह के हमले की यह तीसरी घटना है। 22 मई को उत्तर-पूर्वी शहर दालियान में भीड़ को कार से कुचलने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

पुलिस ने मामले में लियू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने बताया कि निवेश नाकाम होने के कारण वह समाज के लोगों से ‘‘बदला लेना’’ चाहता था। इसके एक सप्ताह बाद नानजिंग में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना