अमेरिका के दक्षिणी इलिनॉयस में गोलीबारी में छह घायल

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:10 IST2021-09-10T18:10:47+5:302021-09-10T18:10:47+5:30

Six injured in shooting in US southern Illinois | अमेरिका के दक्षिणी इलिनॉयस में गोलीबारी में छह घायल

अमेरिका के दक्षिणी इलिनॉयस में गोलीबारी में छह घायल

ईस्ट सेंट लुइस (अमेरिका), 10 सितंबर (एपी) अमेरिका के दक्षिणी इलिनॉयस में गोलीबारी की एक घटना में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि जिस वाहन में संदिग्ध भागे थे, उसकी एक यात्री ट्रेन से टक्कर हो गई जिसके कुछ घंटों बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इलिनॉयस राज्य की पुलिस के अनुसार, ईस्ट सेंट लुइस में दोपहर को हुई गोलीबारी की घटना के बाद घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया।

उनकी हालत के बारे में ब्यौरा नहीं दिया गया है। घटना के संबंध में दोपहर ढाई बजे के करीब तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने अभी गोलीबारी का मकसद ज्ञात होने का संकेत नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six injured in shooting in US southern Illinois

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे