लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के न्यूजर्सी में गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2019 08:40 IST

अधिकारियों ने बताया कि घटना में दो अन्य अधिकारी घायल भी हुए थे, जिन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस प्रमुख ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी जारी रही। अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की घटना किसी भी तरह के आतंकवाद से जुड़ी नहीं है

अमेरिका में न्यूजर्सी के जर्सी सिटी में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई। जर्सी सिटी के पुलिस प्रमुख माइकल केली ने बताया कि मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल है। केली ने बताया कि गोलीबारी दो स्थानों पर हुई। पहले एक कब्रिस्तान में हुई गोलीबारी में अधिकारी मारा गया और उसके बाद कोशर सुपरमार्केट में भी गोलीबारी जारी रही, जहां पांच और लोगों के शव बरामद हुए।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि काफी देर तक गोलीबारी जारी रही। उन्होंने गोलीबारी के कारणों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उनका मानना है कि मारा गया अधिकारी कुछ ‘‘शरारती तत्वों’’ को रोकने का प्रयास कर रहा था। शहर के सार्वजनिक सुरक्षा निदेशक जेम्स शीया ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की घटना किसी भी तरह के आतंकवाद से जुड़ी नहीं है लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल