लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के मूसलाधार वर्षा से छह व्यक्तियों की मौत, पांच अन्य लापता

By भाषा | Updated: June 5, 2021 20:37 IST

Open in App

कोलंबो, पांच जून श्रीलंका में शनिवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे बाढ़ आ गई, भूस्खलन हुआ और छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारी बारिश का यह लगातार तीसरा दिन है जो देश के दक्षिण-पश्चिम के छह जिलों में बृहस्पतिवार रात शुरू हुई थी।

शनिवार को 20 सेंटीमीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि अब तक कम से कम 5,000 लोग विस्थापित हो चुके हैं। मकान, खेत और सड़कें जलमग्न हैं। समाचार चैनलों ने मुख्य सड़कों पर जलजमाव की तस्वीरें दिखाईं।

आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि राजधानी कोलंबो से करीब 85 किलोमीटर दूर केगाले जिले के देवनागला गांव में एक मकान पर मिट्टी का भारी टीला गिरने से एक परिवार के चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रदीप कोडिपिली ने कहा, ‘‘हमने बुरी तरह प्रभावित इलाकों में तीन सशस्त्र बलों और बचाव अधिकारियों को तैनात किया है।’’ नौसेना जलमग्न इलाकों में बचाव अभियान चला रही है।

सिंचाई विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी डी अभयवर्धन ने कहा कि सभी जलाशयों के द्वार खोल दिए गए हैं।

सरकारी बिजली विभाग के प्रवक्ता सुलक्षणा जयवर्धने ने कहा कि सभी जल विद्युत जलाशय पूरी क्षमता से चल रहे है क्योंकि जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘बारिश के कारण बिजली लाइनों के टूटने के कारण चार जिलों में हमारे 103,000 से अधिक बिजली ग्राहक परेशान हैं।’’ उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण मरम्मत के काम में देरी हुई है।

मौसम अधिकारियों ने कहा कि रविवार को 10 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं