लाइव न्यूज़ :

उप्र और दिल्ली के स्कूलों के मॉडल पर चर्चा करने लखनऊ जाएंगे सिसोदिया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह अगले सप्ताह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाएंगे और वहां दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा स्कूलों की स्थिति सुधारने के विषय पर बहस करेंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया को राज्य के स्कूलों का दौरा करने का आमंत्रण दिया था।

उत्तर प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने का ऐलान करने के बाद राज्य सरकार शिक्षा और बिजली जैसे मुद्दे उठा रही है।

सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश के शिक्षा के मॉडल पर खुली चर्चा करने की चुनौती को स्वीकार करते हैं।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह अगले सप्ताह चर्चा में भाग लेने लखनऊ जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद यूपी के मंत्रियों ने हमें शिक्षा पर चर्चा के लिए बुलाया है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं और अगले मंगलवार को लखनऊ जाकर दिल्ली और यूपी के शिक्षा मॉडल पर चर्चा करूंगा।”

सिसोदिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आपके द्वारा किए गए काम को देखने के आमंत्रण को भी मैं स्वीकार करता हूं। आप ऐसे 10 स्कूलों की सूची बना सकते हैं जहां चार साल में भाजपा सरकार ने सुधार किया है। जहां परीक्षाओं के नतीजों में सुधार हुआ है, बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है। मैं ऐसे स्कूलों में आपका काम देखना चाहता हूं।”

केजरीवाल ने एक ट्वीट में दावा किया कि दिल्ली में उनकी सरकार द्वारा कोविड-19 से मुकाबले के लिए किए गए काम की तारीफ उत्तर प्रदेश की हर गली में हो रही है।

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर साझा की जिसके जवाब में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए किये गये कामों की आलोचना की और कहा कि यूपी सरकार ने महामारी से निपटने में बेहतर काम किया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “योगी जी को सोते जागते उठते बैठते दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ही दिखाई देती है। योगी जी, हमारे कोरोना पर शानदार काम की चर्चा यूपी के गली मोहल्लों में हो रही है। आपकी तरह हम फर्जी कोरोना टेस्ट नहीं करते। बाकी मनीष जी 22 दिसंबर को आपके मंत्री के आमंत्रण पर डिबेट करने लखनऊ आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?