लाइव न्यूज़ :

उत्तरी इजराइल में संभावित रॉकेट हमले के खतरे का सायरन बजा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:47 IST

Open in App

तेल अवीव, चार अगस्त (एपी) उत्तरी इजराइल में लेबनान से संभावित रॉकेट हमले की चेतावनी के साथ बुधवार को खतरे का सायरन बजाया गया। टेलीविजन पर आ रही खबरों में बताया जा रहा है कि इजराइल भी जवाबी गोलीबारी कर रहा है।

‘चैनल 12’ की खबर के अनुसार, एक रॉकेट खुले इलाके में आकर गिरा और एक अन्य को इजराइल की रक्षा प्रणाली यानी ‘आयरन डोम’ ने नष्ट कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि सेना भी जवाबी कार्रवाई में तोपें दाग रही है।

लेबनान के साथ लगती सीमा पर मेतुला में चेतावनियां जारी की गयी। हाल के महीनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं। ऐसा माना जाता है कि लेबनान में स्थित फलस्तीनी समूहों ने गोलीबारी की है न कि हिजबुल्ला ने। हिजबुल्ला को इजराइल के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। हालांकि इसकी संभावना कम है कि यह समूह हिजबुल्ला की अनुमति के बिना काम कर सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...