लाइव न्यूज़ :

चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार, SIPRI की रिपोर्ट में सामने आई बात

By विनीत कुमार | Updated: June 15, 2020 12:32 IST

SIPRI की हर साल आने वाली इस रिपोर्ट में पहले भी यही तस्वीर आती रही है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार चीन सहित पाकिस्तान और भारत ने भी अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया- चीन के पास 300 से ज्यादा परमाणु हथियारपाकिस्तान के पास 160 परमाणु हथियार, एसआईपीआरआई के ईयरबुक-2020 में सामने आई जानकारी

चीन और पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इसका खुलासा एक रिपोर्ट से हुआ है।    इसके अनुसार दोनों ही देश भारत से अधिक परमाणु हथियार रखते हैं। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) के ईयरबुक-2020 के अनुसार में चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 320 है। 

वहीं, पाकिस्तान के पास 160 परमाणु हथियार हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के पास 150 परमाणु हथियार हैं। यह संख्या इस साल जनवरी तक की बताई गई है। अहम बात ये है कि चीन और पाकिस्तान दोनों ही पड़ोसी देशों से भारत के मतभेद समय-समय पर उभर कर आते रहे हैं।

पिछले साल भी कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई थी। साल 2019 की शुरुआत में एसआईपीआरआई ने चीन के पास 290 परमाणु हथियार होने की संभावना जताई थी। साथ ही पाकिस्तान के पास 150 से 160 और भारत के पास 130 से 140 परमाणु हथियार होने की बात कही गई थी।

बहरहाल, ये ताजा रिपोर्ट उस समय आई है जब हाल में पूर्वी लद्धाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद काफी सुर्खियों में रहा है। दोनों देशों की ओर से तब एलएसी पर सेना के जमावट भी की गई। सीमा के दोनों ओर लद्दाख से लेकर उत्तराखंड और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश तक सैन्य जमावट की खबरें आई थी। 

हालांकि, फिर इन विवादों को रोकने की कोशिश भी हुई है। पिछले हफ्ते सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि चीन के साथ लगी देश की सीमा पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच जारी वार्ता से सभी मतभेद सुलझ जाएंगे।

एसआईपीआरआई की ओर से ईयरबुक के लॉन्च का ऐलान करते हुए कहा गया, 'चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का 'महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण' कर रहा है। भारत और पाकिस्तान धीरे-धीरे अपने परमाणु बलों के आकार और विविधता को बढ़ा रहे हैं।' 

जनवरी 2020 तक नौ परमाणु हथियार संपन्न देशों- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इजरायल और उत्तर कोरिया के पास कुल मिलाकर 13,400 परमाणु हथियार होने का अनुमान लगाया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने