लाइव न्यूज़ :

चीन-पाक सैन्य संबंध को जोखिमों एवं चुनौतियों से निपटने के लिए नयी ऊंचाई पर ले जाना चाहिए: जनरल वी

By भाषा | Updated: December 2, 2020 01:02 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, एक दिसंबर चीनी रक्षा मंत्री जनरल वी फेंगे ने चीन और पाकिस्तान के समक्ष मौजूद ‘जोखिमों एवं चुनौतियों’ से एक साथ निपटने के लिए दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंधों को ‘और ऊंचाई‘ पर ले जाने का मंगलवार को आह्वान किया।

वी ने सोमवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से बातचीत की तथा दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को और गहरा बनाने के लिए एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

चीन के रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार वी ने कहा, ‘‘ दोनों देशों के विभिन्न जोखिमों एवं चुनौतियों से मिलकर निपटने एवं अपने अपने देशों की संप्रभुता एवं सुरक्षा हितों को दृढ़ता से सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमें सैन्य संबंधों को एक नयी ऊंचाई तक ले जाना चाहिए।’’

चीन पाकिस्तान का एक बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता है ।

बयान के अनुसार, जनरल वी ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान से भी भेंट की।

पीएलए डेली के अनुसार अल्वी ने कहा, ‘‘ हम आशा करते हैं कि दोनों देश चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के निर्माण तथा रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और मजबूत करेंगे।’’

खान ने कहा कि चीनी रक्षा मंत्री की यात्रा वैश्विक महामारी के संदर्भ में बड़ा अहम है जो पाकिस्तान के प्रति चीनी सरकार एवं सेना का समर्थन दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब