लाइव न्यूज़ :

गायक दी वीकेंड ने इथियोपिया में राहत कार्य के लिए 10 लाख डॉलर दिए दान

By भाषा | Updated: April 5, 2021 13:10 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, पांच अप्रैल गायक एवं गीतकार दी वीकेंड ने इथियोपिया में अदीस अबाबा तथा सरकार के बीच और देश के टाइग्रे क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर राहत प्रयासों के लिए 10 लाख डॉलर दान देने की घोषणा की है।

युद्ध में नरसंहार और बलात्कार जैसे अत्याचारों की खबरें आ रही हैं। वहीं, टाइग्रे में खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा देखभाल की कमी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

ग्रैमी से सम्मानित कलाकार ने बताया कि वह ‘यूएन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ के जरिए राहत कार्य का समर्थन करेंगे।

गायक (31) का असली नाम एबेल मैककोन टेसेफे है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ इथियोपिया के अपने लोगों के लिए मेरा दिल बहुत दुखता है क्योंकि छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक निर्दोष आम नागरिकों की निर्मम हत्या की जा रही हैं और पूरे के पूरे गांव को विस्थापित किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के जरिए मैं 20 लाख लोगों को भोजन मुहैया कराने के लिए 10 लाख डॉलर दान करूंगा और उन सभी लोगों को प्रोत्साहित करूंगा, जो दान कर सकते हैं कृपया करें।’’

गायक का जन्म टोरंटो में हुआ था। वह हमेशा अपने गृह देश के लिए अपने प्यार को लेकर मुखर रहे हैं और मनोरंजन जगत में और अन्य सभी क्षेत्रों में भी नस्लीय भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना