लाइव न्यूज़ :

ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता को उसकी ‘कन्जर्वेटरशिप’ से हटाने के बाद गायिका ने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 12:13 IST

Open in App

लास एंजिलिस, पांच अक्टूबर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने पिता जेमी स्पीयर्स की 13 साल की ‘कन्जर्वेटरशिप’ से मुक्त होने पर मंगलवार को अपने प्रशंसकों और समर्थकों को धन्यवाद दिया।

अमेरिकी कानून के तहत किसी बुजुर्ग या शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को उसके दैनिक तथा आर्थिक कामकाज निपटाने के लिए अदालत एक ‘अभिभावक’ नियुक्त कर सकती है, इस व्यवस्था को ‘कन्जर्वेटरशिप’ कहा जाता है।

जेमी को 2008 में कन्जर्वेटरशिप दी गई थी जब ब्रिटनी मानसिक समस्याओं का सामना कर रही थी। तब ब्रिटनी से उनके बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी छीन ली गई थी। अपने पिता की ‘कन्जर्वेटरशिप’ से मुक्त होने के बाद ब्रिटनी ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

गायिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “फ्री ब्रिटनी आंदोलन के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। आप लोगों के कारण और आपके सतत प्रयास की वजह से आज मैं कन्जर्वेटरशिप से मुक्त हुई। अब मेरा जीवन सही दिशा की ओर जा रहा है। कल रात मैं दो घंटे तक रोती रही, मैं और मेरे प्रशंसक इसका कारण जानते हैं। मैं आपके दिल की आवाज सुन सकती हूं और आप मेरी आवाज सुन सकते हैं। यह सच है।”

कैलिफोर्निया की एक अदालत ने 29 सितंबर को जेमी स्पीयर्स को कन्जर्वेटरशिप से हटा दिया था। इसे पूरी तरह हटाया जाए या नहीं इस पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल