लाइव न्यूज़ :

गायक आर. केली देह व्यापार तस्करी मामले में दोषी करार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:06 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 28 सितंबर (एपी) गायक आर. केली को सोमवार को देह व्यापार के लिए तस्करी के मामले में दोषी करार दिया गया। केली पर कई वर्षों से महिलाओं और बच्चों के साथ दुराचार के आरोपों लग रहे थे।

केली संगीत की शैली ‘रिद्म एंड ब्लूज़’ या ‘आर एंड बी’ के गायक हैं।

ब्रुकलिन की संघीय अदालत की सात पुरुषों और पांच महिलाओं की ‘ज्यूरी’ ने केली (54) को संगठित अपराध में लिप्त होने समेत नौ मामलों में दोषी पाया। इस दौरान केली अदालत में मुंह पर मास्क लगाए नजर आए और पूरे समय खामोश खड़े थे।

अभियोजकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों और सहयोगियों के एक दल ने केली को लड़कियों से मिलने में मदद की और मामला सामने ना आए इसलिए उन लड़कियों को चुप रहने को मजबूर किया। केली और दो अन्य लोगों पर शिकागो में लंबित एक अलग संघीय मामले में भी आरोप तय किए गए हैं।

केली को ‘मैन’ अधिनियम का उल्लंघन करने और आपराधिक मामलों में भी दोषी ठहराया गया। मैन कानून किसी को राज्य से बाहर ले जाने और अनैतिक काम करवाने से संबंधित है। केली को 20 साल तक की कैद हो सकती है। सजा का ऐलान चार मई को किया जाएगा।

केली के वकील डेवरॉक्स कैनिक ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब