लाइव न्यूज़ :

गायिका मैरी मिल्बेन ने ‘ओम जय जगदीश हरे’ गाकर लोगों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 12, 2020 11:35 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 नवम्बर लोकप्रिय अमेरिकी गायिका मैरी मिल्बेन ने दुनियाभर में लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को गीत ‘ओम जय जगदीश हरे’ अपनी आवाज में जारी किया।

मिल्बेन ने कहा, ‘‘ ‘ओम जय जगदीश हरे’ गीत को दुनियाभर में भारतीय दिवाली पर अपने घर में गाते हैं, यह पूजा और उत्सव का गीत है। यह लगातार मुझे प्रभावित करता हैं और भारतीय संस्कृति के प्रति मेरी रुचि बढ़ाता है।’’

कनाडाई स्क्रीन अवार्ड और ग्रैमी नामांकित संगीतकार डेरिल बेनेट ने इसका संगीत दिया है। मैरी ने ‘सोनी पिक्चर्स’ के निर्माता टिम डेविस, पुरस्कार विजेता इंजीनियर / मिक्सर जॉर्ज विवो, कार्यकारी निदेशक जॉन स्काउसे और एरिज़ोना स्थित प्रोडक्शन कम्पनी ‘एंबिएंट स्काईज़’ के ब्रेंट मैसी और ‘ब्राइडलबीडेना’ के मालिक डेना माली के साथ मिलकर इसे जारी किया।

गायिका ने यूट्यूब पर इसका एक वीडियो जारी किया, जिमसें वह भारतीय पोशाक में नजर आ रही हैं।

गायिका ने कहा, ‘‘ भारत, भारत के लोग, भारतीय-अमेरिकी समुदाय मेरे लिए बेहद खास है। इस तरह दिवाली 2020 का जश्न मनाना किसी वरदान की तरह है। ’’

मैरी ने इससे पहले 15 अगस्त 2020 को भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवास पर राष्ट्रगान गाकर भी भारत के प्रति अपना प्रेम जाहिर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब