लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की ट्वेल्व कपकेक्स कंपनी ने विदेशी कर्मचारियों को कम भुगतान करने के आरोपों को स्वीकार किया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:26 IST

Open in App

सिंगापुर, 10 दिसंबर भारत के धनसेरी समूह के मालिकाना हक वाली ट्वेल्व कपकेक्स कंपनी ने 2017 से 2019 के दौरान अपने आठ विदेशी कर्मचारियों को कम वेतन भुगतान करने के मामले में अपना दोष स्वीकार लिया है।

‘टुडे’ अखबार के मुताबिक जिला न्यायाधीश एडम नखोडा की अदालत में मामले की सुनवाई होने पर कंपनी ने विदेशी कामगार रोजगार कानून के तहत नियमों के उल्लंघन के लिए 15 आरोपों को स्वीकार कर लिया।

सिंगापुर सरकार के द्वारा तय किए गए नियमों के तहत ‘एस पास’ धारकों को एक महीने में कम से कम 2500 सिंगापुर डॉलर का भुगतान करना होता है।

न्यायाधीश नखोडा कंपनी के खिलाफ सात जनवरी को सजा सुनाते हुए अन्य 14 आरोपों पर विचार करेंगे। हरेक आरोप के लिए कंपनी को 10,000 या 20,000 सिंगापुर डॉलर का जुर्माना देना पड़ सकता है।

श्रमशक्ति मंत्रालय (एमओएम) के अभियोजक मैक्सिमिलियन चीव ने कुल 127,000 सिंगापुर डॉलर मुआवजे का निर्देश देने अनुरोध किया।

जांच शुरू होने के बाद कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों के बकाया वेतन 114,150 सिंगापुर डॉलर का भुगतान कर दिया था।

ट्वेल्व कपकेक्स की ओर से पेश वकील एस बालामुरूगन ने अदालत को बताया कि भारतीय चाय कंपनी धनसेरी समूह विदेशी कर्मचारियों को कम वेतन का भुगतान करती है क्योंकि कंपनी के संस्थापकों ने यह परंपरा शुरू की थी।

धनसेरी समूह ने जनवरी 2017 में 25 लाख सिंगापुर डॉलर में कन्फेक्शनरी (मिठाइयां, चॉकलेट-कुकीज आदि बनाने वाली कंपनी) कारोबार को खरीदार था। इस कंपनी के इंडोनेशिया, हांगकांग, ताईवान और सिंगापुर में 43 स्टोर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना