लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर की आबादी घटकर 50.45 लाख रह गई, 1970 के बाद सबसे तेज गिरावट

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:45 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 सितंबर सिंगापुर की कुल आबादी इस साल जून में 4.1 प्रतिशत घटकर 50.45 लाख रह गई, जिसका मुख्य कारण कोविड-19 यात्रा प्रतिबंधों के बीच अनिवासियों की संख्या में गिरावट हो सकता है।, मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार द्वारा 1970 में इस तरह के आंकड़े एकत्र करना शुरू करने के बाद से यह सबसे तेज गिरावट है।

अनिवासी आबादी में गिरावट कोविड-19 और अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण यात्रा प्रतिबंधों के कारण और विदेशी रोजगार में कमी के कारण थी।

संक्षिप्त रिपोर्ट में वार्षिक जनसंख्या के आंकड़े प्रकाशित करने वाले राष्ट्रीय आबादी और प्रतिभा विभाग ने कहा कि 1970 में सरकार द्वारा ऐसे आंकड़े एकत्र करना शुरू करने के बाद से दोनों नागरिक और स्थायी निवासी (पीआर) आबादी में साल दर साल गिरावट आती गई।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि विशेष रूप से, नागरिकों की संख्या 0.7 प्रतिशत गिरकर 35 लाख हो गई, जबकि स्थायी निवासी संख्या 6.2 प्रतिशत गिरकर 4,90,000 हो गई।

राष्ट्रीय आबादी और प्रतिभा विभाग ने कहा, “वैश्विक महामारी के दौरान यात्रा प्रतिबंध 2021 में नागरिकों और स्थायी निवासी की संख्या को प्रभावित करने वाला मुख्य कारक रहा क्योंकि ज्यादा नागरिक और स्थायी निवासी लगातार 12 माह या ज्यादा वक्त तक विदेशों में रह रहे हैं जिन्हें निवासी जनसंख्या का हिस्सा नहीं माना गया।”

इसमें कहा गया कि कुछ ही लोग पिछले साल नये नागरिक या स्थायी निवासी बने, संभवत: यात्रा प्रतिबंध के कारण और कोविड-19 के कारण संचालन संबंधी सीमाओं के कारण।

अनिवासी आबादी में 10.7 प्रतिशत की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई और यह 14.7 लाख तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें